मंडला : (Mandla News) - 30 मई 2023 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर नर्मदा स्नान करने वालों की भीड़ रपता घाट में उमड़ी हुई थी। इसी बीच में छोटे रपटा एनीकट में शव मिलने की खबर ने लोगों में कई प्रकार के अटकलें लगाने में मजबूर कर दी है। लोगों की भीड़ अधिक बढ़ने से पुल से आने जाने वालों को भी काफी दिक्कत हुई। छोटे रपटा पुल के पास नदी में तैरता और उतराता हुआ शव दिखाई दे रहा था। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रही। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया।
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस घटना स्थल के मौके पर पहुंची। पड़ताल करने से एनीकट के पास मिले शव की पहचान संतोष सरोते के तौर पर हुई है। उम्र 40 वर्ष निवासी तसला फैक्ट्री के पास देवदरा के रूप में बताया जा रहा है। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।