नारायणगंज थाना तथा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ददरगांव में सात अलग अलग किसानों के खलियानों में रखे धान के पैरा में आग लग गई | ग्रामवासियों को आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन और 100 डायल को सूचना दी गई | स्सोचना मिलते ही दमकल वाहन में पायलट निरंजन कुमार और फायर मैंन देवेन्द्र मरावी मौके पर पहुचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी खलियान में रखी पैरा जलकर ख़ाक हो चुकी थी | आग किस कारण से लगी यह अज्ञात है |
बताया गया की किसान बलिराम यादव पिता मूलचंद यादव उम्र 28 वर्ष क्षत्रु यादव पिता लेखारी यादव उम्र 43 वर्ष बत्तीबाई यादव पति इंद्रलाल यादव उम्र 50 वर्ष शमलू यादव पिता रतिराम यादव उम्र 30 वर्ष युवराज यादव पिता मूलचंद यादव उम्र 40 वर्ष कल्लू यादव पिता इन्द्रलाल यादव उम्र 29 वर्ष निर्भय यादव पिता पुन्नू यादव उम्र 55 वर्ष सभी ग्राम ददरगांव के निवासी हैं जिनके खलियान का पैरा आग में धूं धूं होकर जल गया |
आग किस कारण से लगी थी यह अभी तक अज्ञात है | फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है |