Mandla News : निवास बरेला मार्ग पर ऑटो और भैंस की टक्कर भैंस की हुई मौत पांच सवारी घायल
निवास बरेला मार्ग के बीच सकरी घाटी पर भेंस को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलता ऑटो बहिंस की हुई मौत पांच घायल |
जानकारी के अनुसार ऑटो निवास बरेला मार्ग सकरी घाटी पर पलटा | ऑटो निवास से मनेरी की ओर जा रहा था | सकरी घाटी पर एक भैंस के टकरा जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण ऑटो में सवार 5 लगों को भी चोट पहुंची है वहीँ भैंस की मौके पर ही तुरंत मौत हो गई |
घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेंस को जानकारी देकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया साथ ही घटना की जानकारी नजदीकी मनेरी पुलिस चौकी को दी गयी | जानकारी मिलते ही चौकी के प्रभारी और उनका स्टाफ मौके पर पंहुचा |
फिलहाल मनेरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है |