कलेक्ट्रेट मार्ग पर रसोइया उत्थानसंघ समिति जिला मंडला के समस्त रसोइयों ने दिया एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।
कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
रसोइया उत्थानसंघ समिति जिला मंडला के समस्त रसोइयों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। एवं धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालते हुए। कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
रसोइया उत्थान संघ समिति के संस्थापक पी डी खैरवार ने बताया की जिले के समस्त रसोइया शासकीय स्कूलों में मध्यान भोजन पकाने का काम करते आ रहे हैं। जिन्हें जिले के हजारों रसोइयों को नियमित वेतन न मिलने के कारण परेशानियां हो रही है।
उनकी मांग है की रसोइयों को स्थाई किया जाए एवं इन्हें दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाए।
इन सभी मांगों को लेकर समय समय पर जिले के समस्त रसोइयों ने धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से आज जिले की समस्त रसोइयों ने प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री से आग्रह किया है की समस्त मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाएं।